हीरो नंबर वन वापस आ रहा है: गोविंदा ने कमबैक को लेकर किया बड़ा ऐलान

by Neha
हीरो नंबर वन वापस आ रहा है: गोविंदा ने कमबैक को लेकर किया बड़ा ऐलान

गोविंदा ने किया कमबैक कंफर्म, बोले- ‘हीरो नंबर वन’ वापस आ रहा है। सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में करेंगे कैमियो। जानें पूरी खबर

बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि गोविंदा, सलमान खान की फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” में कैमियो रोल करने वाले हैं। इस पर खुद गोविंदा ने एक इवेंट में प्रतिक्रिया दी और अपने कमबैक की पुष्टि की।

गोविंदा ने कमबैक को लेकर क्या कहा

इवेंट के दौरान गोविंदा ने जय श्रीराम के नारे लगाए और फैंस से बातचीत करते हुए कहा, “जो तकलीफ थी, जो भय था वो निकल चुका है। अब आपका हीरो, जो हीरो से हीरो नंबर वन बना है, वो वापस आ रहा है। आप लोगों का प्रेम हमेशा ऐसे ही बना रहे।” गोविंदा ने आगे बताया कि उनका सफर गरीबी से शुरू हुआ और उनके मां-बाप के आशीर्वाद और फैंस के प्यार ने उन्हें गोविंदा बनाया।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा आप लोगों की सेवा में रहा हूं और अब वही गोविंदा फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहा है। हनुमान जी की कृपा बनी रहे।” इवेंट में गोविंदा ने भजन भी गाया और फैंस के साथ हाथ मिलाकर मुलाकात की।

also read: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की…

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा

हाल ही में गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। कुछ समय पहले उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं, जिसे सुनीता ने खुद नकार दिया। इसके अलावा, गोविंदा के किसी एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें भी आईं, जिन्हें सुनीता ने स्पष्ट रूप से नकारा था और कहा था कि ऐसी अफवाहें सच नहीं हैं। गोविंदा का यह कमबैक फैंस के लिए खास तोहफा साबित होने वाला है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!