मासिक शिवरात्रि 2026 की तिथियां जानना हर भक्त के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि व्रत करने से वैवाहिक जीवन, विवाह, धन और नौकरी संबंधी समस्याओं का समाधान होता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन मध्य रात्रि में भगवान शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इस दिन का महत्व भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाहोत्सव से भी जुड़ा हुआ है।
मासिक शिवरात्रि
हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इसे व्रत करने से अविवाहित स्त्रियों को विवाह की प्राप्ति और विवाहित स्त्रियों को वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
also read: Surya Grahan 2026: क्या भारत में दिखाई देगा साल 2026 का…
मासिक शिवरात्रि 2026 की तिथियां
माघ माह: 16 जनवरी 2026
फरवरी माह (महाशिवरात्रि): 15 फरवरी 2026, रविवार
चैत्र माह: 17 मार्च 2026
वैशाख माह: 15 अप्रैल 2026
ज्येष्ठ माह: 15 मई 2026
अधिकमास: 13 जून 2026
आषाढ़ माह: 12 जुलाई 2026
सावन माह: 11 अगस्त 2026
भाद्रपद माह: 9 सितंबर 2026
अश्विन माह: 8 अक्टूबर 2026
कार्तिक माह: 7 नवंबर 2026
मार्गशीर्ष माह: 7 दिसंबर 2026
मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे करें
व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और संकल्प लें।
शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, घी, दूध, शक्कर, शहद और दही से करें।
बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं। धूप और दीप से पूजा करें।
शिव पूजा के दौरान शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें।
संध्या समय फलाहार करें और व्रत के दौरान अन्न ग्रहण न करें।
अगले दिन भगवान शिव की पूजा और दान करने के बाद उपवास खोलें।
मासिक शिवरात्रि व्रत का पालन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।