Saturday, July 25, 2026

हरियाणा में दिवाली तक मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा का तोहफा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से किया शुभारंभ

by Neha
हरियाणा में दिवाली तक मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा का तोहफा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से किया शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जो दिवाली तक यात्रियों के लिए पूरी तरह मुफ्त होंगी। जानिए इस पहल से कैसे होगा पर्यावरण और यात्रियों का फायदा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। दिवाली तक यह बसें पूरी तरह मुफ्त सेवा प्रदान करेंगी, जिससे राज्य के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू की मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर से इलेक्ट्रिक बस में बैठकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेकेंड गेट तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस में बैठे आम नागरिकों से अभिवादन किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस नई सेवा के तहत कुरुक्षेत्र शहर के साथ-साथ आस-पास के गांवों और चार विधानसभा क्षेत्रों में भी यह मुफ्त बस सेवा उपलब्ध होगी।

also read: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिला…

मुख्यमंत्री की बात — “मील का पत्थर”

नायब सैनी ने इस पहल को प्रदेश के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें न केवल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्यग्रहण मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करेंगी, बल्कि हरियाणा को ‘जीरो प्रदूषण’ की दिशा में भी ले जाएंगी।

पर्यावरण और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक साथ उठाया गया कदम है। कुरुक्षेत्र धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा से पर्यटकों को यात्रा में आसानी होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच