Sunday, July 26, 2026

नसीरुद्दीन शाह निभाएंगे J.R.D टाटा का किरदार, ‘Made in India: A Titan Story’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म अगले साल होगी रिलीज

by editor
नसीरुद्दीन शाह निभाएंगे J.R.D टाटा का किरदार, 'Made in India: A Titan Story' का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म अगले साल होगी रिलीज

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी आगामी सीरीज में भारत रत्न से सम्मानित उद्योगपति जे.आर.डी. टाटा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज का नाम ‘Made in India: A Titan Story’ है और इसका पहला लुक उनकी 121वीं जयंती के मौके पर रिलीज किया गया है। ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स और एमएक्स प्लेयर मिलकर इस बायोपिक सीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एमएक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें साझा कीं – जिनमें एक असली जे.आर.डी. टाटा की है, जबकि बाकी दो में नसीरुद्दीन शाह उनके लुक में दिखाई दे रहे हैं। प्लेटफॉर्म ने पोस्ट में लिखा, “121वीं जयंती पर जे.आर.डी. टाटा को याद करते हुए – एक ऐसे शख्स को, जो अपने समय से बहुत आगे थे।”

Made in India: A Titan Story : अगले साल आएगी सीरीज
फैंस को अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। एमएक्स प्लेयर ने जानकारी दी है कि ‘मेड इन इंडिया – अ टाइटन स्टोरी’ को अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है।

जे.आर.डी. टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को हुआ था और 29 नवंबर 1993 को उनका निधन हो गया। यह सीरीज उनकी दूरदर्शिता, मेहनत और भारत के औद्योगिक विकास में योगदान को दर्शाएगी।

Made in India: A Titan Story :नसीरुद्दीन शाह की पिछली परियोजनाएं
नसीरुद्दीन शाह इससे पहले फिल्म ‘फतेह’ में सोनू सूद के साथ नजर आए थे, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और महज 12.85 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। इसके बाद वे करण कुंद्रा के साथ वेब सीरीज ‘मिसिंग फेस’ में भी दिखे। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ‘मेड इन इंडिया’ में उनके साथ और कौन-कौन कलाकार नजर आएंगे।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच