Sunday, July 26, 2026

सावन की भक्ति भरे माहौल में रिलीज हुआ ‘शिव कैलाशों के वासी’, Priyanka Singh के भजन ने बटोरी खूब सराहना।

by editor
सावन की भक्ति भरे माहौल में रिलीज हुआ ‘शिव कैलाशों के वासी’, Priyanka Singh के भजन ने बटोरी खूब सराहना।

सावन के पावन महीने में शिव भक्ति का माहौल हर ओर छाया हुआ है। इसी दौरान एक खास भक्ति गीत ‘शिव कैलाशों के वासी’ का फीमेल वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे मशहूर भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। पहले आपने इस भजन को मेल वर्जन में सुना होगा, लेकिन अब इसका महिला संस्करण भी सामने आ गया है, जो भक्तों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भक्ति गीत 20 जुलाई को ‘नोवा स्प्रिचुअल इंडिया’ यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। गाने में प्रियंका सिंह की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ-साथ शिव मंदिरों के दृश्य और गंगा घाट की झलकियां भी दिखाई गई हैं, जो भक्ति भावना को और गहरा करती हैं। इस गाने का संगीत और निर्देशन विनीत सिंह ने किया है, जो मूल गीत से थोड़ा अलग लेकिन उतना ही सुकून देने वाला है। इसे बिलिव अस इंडिया प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है।

प्रियंका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस गाने को लेकर जानकारी साझा की थी। इससे पहले भी वह कई भोजपुरी हिट गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। उनके करियर की शुरुआत 19 वर्ष की उम्र में महुआ चैनल के रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’ से हुई थी। उनका पहला सुपरहिट गीत ‘छलकता हमरो जवानी’ रहा, जिसे पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया था। इसके बाद खेसारी लाल यादव के साथ उनका ‘नथुनिया’ गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ।

आज प्रियंका सिंह लगभग हर भोजपुरी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं और उनका करियर बुलंदियों पर है। ‘शिव कैलाशों के वासी’ का यह नया रूप न सिर्फ सावन में भक्ति का रंग घोल रहा है, बल्कि प्रियंका सिंह के फैंस के लिए भी एक खास तोहफा बन गया है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच