Tuesday, May 12, 2026

UP NEWS: देश के पहले होलोग्राफिक प्रोजेक्टर का परीक्षण शुरू, जानिए इसकी खासियत क्या है?

by editor
UP NEWS: देश के पहले होलोग्राफिक प्रोजेक्टर का परीक्षण शुरू, जानिए इसकी खासियत क्या है?

UP NEWS : मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कंपनी बाग पार्क में देश के पहले 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्टर का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस मौके पर पहले ट्रायल शो का आयोजन भी किया गया। मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्टर नगर निगम की ओर से मुरादाबादवासियों को दी गई एक बड़ी सौगात है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइंस इलाके स्थित कंपनी बाग पार्क में देश के पहले 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्टर का सफल ट्रायल संपन्न हुआ है। रविवार को इसका पहला ट्रायल शो आयोजित किया गया, जो सफल रहा। इसके अलावा, मुरादाबाद में दूसरा 5D मोशन थिएटर भी तैयार हो चुका है। ट्रायल शो में जिले की जानकारी के साथ-साथ यहां की धार्मिक और सामाजिक एकता को भी प्रदर्शित किया गया। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को समर्पित करेंगे।

मुरादाबाद नगर निगम ने 5D मोशन थिएटर और 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्टर पर शो देखने के लिए 75 से 100 रुपए तक का शुल्क निर्धारित किया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह नगर निगम की ओर से मुरादाबाद के लोगों को एक बड़ी उपहार है, जिसका वे जल्द ही लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि शहर के लोग अन्य जगहों की बजाय मुरादाबाद में ही रहें और बाहर से लोग मुरादाबाद आएं और यहां की सुविधाओं का फायदा उठाएं। बहुत जल्द 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्टर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सेना के शौर्य से संबंधित शो भी दिखाया जाएगा। इसके साथ ही मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश का दूसरा 5D मोशन थिएटर भी तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और जनता को समर्पित करेंगे।

जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुरादाबाद जनपद को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। शहर में ऐसी कई खास सुविधाएं लाई गई हैं, जो पूरे देश में केवल मुरादाबाद में उपलब्ध हैं। कई पार्क भी बनाए गए हैं, जो प्रदेश में मुरादाबाद के अलावा कहीं और नहीं मिलेंगे। नगर निगम लगातार मुरादाबाद को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है।

3D होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी क्या है?
होलोग्राम तकनीक में प्रकाश तरंगों और लेजर किरणों का इस्तेमाल करके तीन आयामी (3D) इमेज बनाई जाती हैं, जो हवा में तैरती हुई लगती हैं। यह इमेज ऑप्टिकल होलोग्राफी की मदद से तैयार की जाती है, जो किसी वस्तु से प्रकाश को कैप्चर करके उसे तीन आयामों में प्रोजेक्ट करती है, जिसे अलग-अलग कोणों से देखा जा सकता है। यह इमेज बिल्कुल असली जैसी लगती है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी