ये 5 सरकारी App हैं बेहद उपयोगी! क्या ये आपके स्मार्टफोन में मौजूद हैं?

by editor
ये 5 सरकारी App हैं बेहद उपयोगी! क्या ये आपके स्मार्टफोन में मौजूद हैं?

सरकार ने कई ऐसे App लॉन्च किए हैं जो सरकारी कार्यों या पब्लिक स्थानों पर समय बचाने में आपकी मदद करते हैं।

आज के तेज़-तर्रार जीवन में समय की कमी सभी के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है, और ऐसे में स्मार्ट तरीके अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। डिजिटल युग में कई ऐसे App हैं जो न केवल आपका समय बचाते हैं, बल्कि आपके लिए बेहद उपयोगी भी साबित हो सकते हैं। सरकार ने भी कई App लॉन्च किए हैं जो आपको सरकारी कार्यों या पब्लिक स्थानों पर समय बचाने में मदद करते हैं। इन App की मदद से आप घर बैठे जरूरी काम कर सकते हैं, बिना समय गवाए। आइए जानते हैं, कौन से हैं ये 5 जरूरी सरकारी ऐप्स, जो आपके स्मार्टफोन में होना चाहिए।

RBI Retail Direct App
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का यह ऐप आपके पैसे के मामलों में काफी मददगार हो सकता है। RBI Retail Direct App के जरिए आप सीधे निवेश कर सकते हैं, बिना किसी ब्रोकर के। इस ऐप के माध्यम से आप सरकारी सिक्योरिटीज जैसे ट्रेजरी बिल, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको स्टॉक मार्केट के रियल टाइम अपडेट्स भी मिलते रहते हैं।

mParivahan App
यदि आपके पास कोई वाहन है, तो mParivahan ऐप आपके लिए एक जरूरी ऐप है। इस ऐप से आप अपने वाहन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे RC, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और PUC सर्टिफिकेट देख सकते हैं। साथ ही, चालान भरने के लिए भी यह ऐप मदद करता है। लोन खत्म होने के बाद नए RC के लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं।

DigiLocker App
अब आपको हर जगह अपने दस्तावेज कागज़ में लेकर चलने की जरूरत नहीं है। DigiLocker ऐप में आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, स्कूली या कॉलेज दस्तावेज़ आदि को डिजिटल रूप में रख सकते हैं, और कागज़ी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं रहती।

Digi Yatra App
अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो Digi Yatra ऐप आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। यह ऐप नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराया गया है, और इसे एयरपोर्ट पर चेक-इन की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे आपको लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और सिक्योरिटी चेकिंग में भी समय की बचत होती है।

Income Tax: AIS App
इनकम टैक्स भरने वाले लोगों के लिए यह ऐप बेहद उपयोगी है। पहले इनकम टैक्स से जुड़ी जानकारी लेने के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना पड़ता था, लेकिन AIS ऐप के माध्यम से आप सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको अपनी सैलरी, TDS, ब्याज, लाभांश, शेयर लेन-देन और GST डेटा आदि की जानकारी मिल जाती है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल