Sunday, July 26, 2026

राज्य सेवा के 21 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, 18 मामलों का निपटारा ,CM Bhajan Lal Sharma ने दी मंजूरी।

by editor
Action against 21 state service officers, settlement of 18 cases, approval given by CM Bhajan Lal Sharma.

CM Bhajan Lal Sharma ने राज्य सेवा के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने 18 लंबित मामलों का निपटारा करते हुए कुल 21 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को मंजूरी दी।

भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत 5 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति जारी की गई, जबकि 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की विस्तृत जांच की पूर्वानुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई। सेवानिवृत्त अधिकारियों से जुड़े पुराने मामलों का समाधान करते हुए 4 अधिकारियों को पेंशन रोके जाने का दंड दिया गया, जिनमें से 2 मामलों में संपूर्ण पेंशन रोकने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, सेवा में कार्यरत 7 अधिकारियों के खिलाफ 5 मामलों में विभिन्न आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके चलते उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया। वहीं, 2 मामलों में सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ जांच निष्कर्ष को स्वीकृति प्रदान की गई।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच