Thursday, October 1, 2026

युजवेंद्र चहल दूसरी शादी को लेकर चर्चा में, सोशल मीडिया पर दिया हिंट

by Neha
युजवेंद्र चहल दूसरी शादी को लेकर चर्चा में, सोशल मीडिया पर दिया हिंट

युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हिंट दिया। फैंस उत्साहित और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दूसरी शादी को लेकर संकेत दिए हैं। चहल की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चित है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उससे कम नहीं रही है।

चहल ने साल 2020 में डांसर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला किया। अंततः 2025 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अब युजेंद्र चहल दूसरी शादी करने की संभावना को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर ब्लैक टक्सीडो में अपनी कई फोटो साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “शादी के लिए तैयार हूं, बस एक लड़की चाहिए।” इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस उत्साहित हो गए और सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ फैंस ने लिखा – “युजी भाई किसी आरजे से करना।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा – “युजी भाई बैंड भी तैयार है।”

also read: मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मिस्ट्री मैन संग,…

धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी की शुरुआत रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बताई गई थी। धनश्री ने बताया कि उनकी शादी लव और अरेंज का मिश्रण थी। शुरू में यह अरेंज की तरह थी, लेकिन युजेंद्र बिना डेटिंग के शादी नहीं करना चाहते थे। जब दोनों मिले, तो युजेंद्र ने शादी के लिए मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दिसंबर में दोनों ने शादी कर ली।

अब फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या युजेंद्र चहल दूसरी शादी करने जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर आने वाले पोस्ट्स इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’