मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर मिस्ट्री मैन संग स्पॉट हुईं। फैंस का दावा- ‘ये वही कॉन्सर्ट वाला लड़का है’। जानें किसके साथ वायरल हो रहा है उनका वीडियो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका लंबे समय तक सिंगल रहीं। लेकिन हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता फिर बढ़ गई।
also read: Bigg Boss 19 Finale Date: जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले और…
एयरपोर्ट पर कैजुअल अवतार में नजर आईं मलाइका
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर काफी कैजुअल लुक में दिखीं। उनके साथ खड़े शख्स ने मास्क पहन रखा था और उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इस मिस्ट्री मैन के बारे में कई तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया।
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन: ‘वहीं कॉन्सर्ट वाला लड़का’
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही शख्स है जिसके साथ मलाइका अरोड़ा पहले एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में नजर आई थीं। वायरल वीडियो में दोनों ट्विनिंग करते दिखाई दिए। कुछ यूजर्स ने टैब्लॉइड्स का हवाला देते हुए इस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष मेहता बताया।

एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में स्पॉट हुए दोनों
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका लंबे समय तक अकेले दिखीं। हाल ही में मुंबई में हुए एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में उन्हें हर्ष मेहता के साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार हर्ष मेहता एक डायमंड बिजनेसमैन हैं। इस कॉन्सर्ट के दौरान दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस ने अंदाजा लगाया कि हर्ष मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हो सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा की यह लव लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।