Saturday, April 18, 2026

Salman Khan Beef Controversy: क्यों नहीं खाते सलमान खान बीफ? कहा- ‘गाय हमारी भी माता है’

by Neha
Salman Khan Beef Controversy: क्यों नहीं खाते सलमान खान बीफ? कहा- ‘गाय हमारी भी माता है’

सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ? जानिए ‘आप की अदालत’ में दिए उनके बयान का सच, जहां उन्होंने कहा– “गाय हमारी भी माता है।” सलमान की डाइट, धर्म और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी पूरी जानकारी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और विचारों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वो बीफ (Beef) और पोर्क (Pork) नहीं खाते।

सलमान खान ने क्यों किया बीफ खाने से परहेज?

सलमान ने 2018 में ‘आप की अदालत’ (Aap Ki Adalat) शो में अपनी डाइट और खान-पान की आदतों पर खुलकर बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बीफ खाते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया: “मैं सब कुछ खाता हूं, बस बीफ और पोर्क नहीं खाता। गाय हमारी भी माता है। मैं मानता हूं कि वो मेरी मां है, क्योंकि मेरी मां हिंदू हैं। मेरे पिता मुस्लिम हैं और मेरी दूसरी मां हेलेन क्रिश्चियन हैं। हम पूरा हिंदुस्तान हैं।”

सलमान खान के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था। फैंस ने इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सम्मान की मिसाल बताया था।

मां सलमा खान की वजह से नहीं खाते बीफ

सलमान खान ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनकी मां सलमा खान एक हिंदू हैं और उन्होंने हमेशा इस बात का सम्मान किया है। इसी कारण से उन्होंने अपने खानपान में बीफ और पोर्क को कभी शामिल नहीं किया।

also read: संग्राम सिंह ने तोड़ी चुप्पी: निकिता रावल संग एक्स्ट्रा…

फिटनेस और डाइट को लेकर भी रहते हैं चर्चा में

सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं और डेली वर्कआउट के साथ संतुलित डाइट फॉलो करते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स होते हैं, लेकिन वह बीफ और पोर्क से दूर रहते हैं।

वर्कफ्रंट पर बिजी हैं सलमान खान

इन दिनों सलमान खान बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म “Battle of Galwan” की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म लद्दाख में शूट की जा रही है और हाल ही में सलमान का दमदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

फैंस का सलमान को सपोर्ट

सलमान खान के इस विचारशील स्टेटमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब सराहा। फैंस का कहना है कि सलमान खान ने एकता और सांस्कृतिक सम्मान का जो संदेश दिया है, वो आज के दौर में बेहद जरूरी है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा