वाई-फाई का पासवर्ड समय-समय पर बदलना क्यों जरूरी है? नहीं बदलने पर स्लो स्पीड, हैकिंग, मालवेयर और कानूनी परेशानी जैसे बड़े नुकसान हो सकते हैं।
आजकल वाई-फाई का उपयोग हर घर और ऑफिस में आम हो गया है। लेकिन कई लोग लंबे समय तक अपने वाई-फाई का पासवर्ड नहीं बदलते। ऐसा करना सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन इसके कई गंभीर नुकसान भी हैं। वाई-फाई पासवर्ड समय-समय पर बदलना जरूरी है, ताकि आपका कनेक्शन सुरक्षित रहे और इंटरनेट की स्पीड भी प्रभावित न हो।
पासवर्ड न बदलने के मुख्य नुकसान
1. आसानी से एक्सेस हो जाना: अगर वाई-फाई पासवर्ड लंबे समय तक नहीं बदला गया, तो अन्य लोग इसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। जिनके पास पासवर्ड है, वे इसे आपके बिना अनुमति के दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।
2. इंटरनेट स्पीड स्लो होना: जितने अधिक डिवाइस वाई-फाई से जुड़े होंगे, उतनी आपकी बैंडविड्थ प्रभावित होगी। इसके कारण स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग में परेशानी आ सकती है।
3. सिक्योरिटी रिस्क बढ़ना: पुराना पासवर्ड हैकर्स के लिए आसान निशाना बन सकता है। साइबर अपराधी कॉमन पैटर्न या लीक हुए पासवर्ड का इस्तेमाल करके आपके नेटवर्क में सेंध लगा सकते हैं।
also read: Samsung की बड़ी तैयारी: PLI स्कीम से भारत में बनेगा…
4. डिवाइस हाईजैक होने का खतरा: अगर पासवर्ड समय पर बदलें नहीं जाते, तो हैकर्स आपके स्मार्ट गैजेट जैसे कैमरा, स्पीकर, टीवी और अन्य IoT डिवाइस को टारगेट कर मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।
5. मालवेयर फैलने का खतरा: मलेशियस डिवाइस अगर आपके पुराने पासवर्ड से नेटवर्क ज्वाइन कर लेता है, तो यह नेटवर्क पर कनेक्टेड सभी डिवाइसों को प्रभावित कर सकता है। इससे आपका फोन, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस भी खतरे में पड़ सकते हैं।
6. कानूनी मुश्किलें: यदि कोई आपके वाई-फाई का इस्तेमाल कर साइबर अपराध करता है, तो इसके लिए आप भी जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में अटैकर के साथ-साथ आपके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।