अगर आप Android स्मार्टफोन यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। WhatsApp ने अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन पर ऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा।
किन फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp?
नई पॉलिसी के अनुसार, जिन डिवाइस में Android 5.0 या 5.1 जैसे पुराने वर्जन चल रहे हैं, उन पर इस तारीख के बाद WhatsApp काम नहीं करेगा। केवल Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन वाले फोन ही ऐप को सपोर्ट करेंगे।
also read: Vivo Y6 5G स्मार्टफोन लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट…
क्यों लिया गया यह फैसला?
कंपनी का कहना है कि WhatsApp लगातार नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी अपडेट लाता रहता है। लेकिन पुराने Android वर्जन और कमजोर हार्डवेयर इन अपडेट्स को ठीक से सपोर्ट नहीं कर पाते, जिससे परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। इसी वजह से पुराने सिस्टम का सपोर्ट बंद करने का निर्णय लिया गया है।
लाखों यूजर्स पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत समेत कई देशों जैसे ब्राजील, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग पुराने Android फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह बदलाव लाखों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है।
यूजर्स को मिल रहा अलर्ट
WhatsApp ने प्रभावित यूजर्स को पहले ही नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐप खोलते ही उन्हें चेतावनी दिखाई जा रही है कि 8 सितंबर 2026 के बाद यह सेवा उनके डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होगी।
क्या करें यूजर्स?
अगर आपका फोन Android 6.0 या उससे ऊपर है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी और WhatsApp सामान्य रूप से चलता रहेगा। लेकिन यदि आपका डिवाइस Android 5.1 या उससे नीचे के वर्जन पर है, तो आपको जल्द से जल्द अपने फोन को अपग्रेड करने की जरूरत है। अगर अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो नया स्मार्टफोन खरीदना ही एक विकल्प हो सकता है। साथ ही अपने चैट्स का बैकअप लेना भी बेहद जरूरी है ताकि डेटा सुरक्षित रहे।