Urine Infection होने पर शरीर में किन-किन संकेतों से पता चलता है? इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

by editor
Urine Infection होने पर शरीर में किन-किन संकेतों से पता चलता है? इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

गर्मियों के मौसम में Urine Infection की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अधिक पसीना आने और कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है, जिससे यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, गंदे टॉयलेट में पेशाब करने से भी बैक्टीरियल संक्रमण होने की संभावना रहती है। यूरिन इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए, क्योंकि इससे किडनी तक संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) होने पर शरीर में कई लक्षण सामने आते हैं, जिन्हें पहचानकर तुरंत इलाज कराना जरूरी है। यदि समय पर इलाज न किया जाए तो किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और संक्रमण किडनी तक फैल सकता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए Urine Infection के लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

शरीर से बेकार पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकलते हैं। यूटीआई के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण हो जाता है, जिससे पेशाब करते समय समस्या होने लगती है और कभी-कभी यूरिन की मात्रा भी कम हो जाती है, जो स्थिति को गंभीर बना सकती है।Urine Infection की शुरुआत में जलन, बदबू और दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में घरेलू इलाज के बजाय तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

लक्षण क्या होते हैं?
यूटीआई के शुरुआती संकेतों में पेशाब करते समय जलन और दर्द प्रमुख होते हैं। इसके अलावा, यूरिन में तेज बदबू आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना, पेशाब करने के पैटर्न में बदलाव आना, यूरिन में खून आना, अत्यधिक थकान, लिंग में दर्द, बुखार और सर्दी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। यदि पेशाब करते समय कोई भी असामान्य लक्षण महसूस हो तो तुरंत जांच करानी चाहिए क्योंकि इसे नजरअंदाज करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।

क्या करें?
यूटीआई के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर यूरिन और ब्लड टेस्ट करवाकर संक्रमण का कारण पता लगाएंगे। आमतौर पर यह Urine Infection बैक्टीरिया के कारण होता है, साथ ही डिहाइड्रेशन भी इसका कारण बन सकता है। समय पर इलाज न करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए लक्षणों को हल्के में न लें और तुरंत उपचार करवाएं।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!