Monday, September 7, 2026

War 2 OTT Release Date: ‘वॉर 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और तारीख

by Neha
War 2 OTT Release Date: 'वॉर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और तारीख

War 2 OTT Release Date: जानिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग।

War 2 OTT Release Date: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का क्लैश रजनीकांत की ‘कुली’ से भी हुआ। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी इंस्टॉलमेंट है और 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है।

हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन अब ‘वॉर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

also read: टेरेंस लुईस ने खोला शादी न करने का राज, 50 की उम्र में…

‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने पहले दिन कुल 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं का योगदान था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 204.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई और सिर्फ 27 करोड़ रुपये कमाए गए। तीसरे हफ्ते में कमाई और भी कम होकर 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कुल मिलाकर ‘वॉर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 236.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि विश्व स्तर पर 364.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

‘वॉर 2’ की कहानी और कास्ट

फिल्म में ऋतिक रोशन ने कबीर धालीवाल का किरदार निभाया है, जबकि जूनियर एनटीआर स्पेशल ऑपरेशन ऑफिसर विक्रम चेलापति की भूमिका में हैं। कियारा आडवाणी काव्या लूथरा के रोल में हैं। इसके अलावा अनिल कपूर और आशुतोष राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?