Monday, August 31, 2026

Vigilance Bureau ने पीएसपीसीएल के एक लाइनमैन और मीटर रीडर को दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

by editor
Vigilance Bureau ने पीएसपीसीएल के एक लाइनमैन और मीटर रीडर को दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Vigilance Bureau : आरोपी ने पहले मीटर लगाने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत ली थी।

भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब Vigilance Bureau ने लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए पकड़ा है।

राज्य Vigilance Bureau के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज बताया कि आरोपियों को लुधियाना के जमालपुर निवासी संदीप सिंह की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

Vigilance Bureau ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी लाइनमैन ने उसके शोरूम में जले हुए मीटर को बदलने और नया बिजली मीटर लगाने के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि लाइनमैन ने इस काम के लिए पहले ही 20,000 रुपये ले लिए थे और अब वह बाकी 10,000 रुपये मांग रहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना इकाई की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया। इस कार्रवाई के दौरान, आरोपी लाइनमैन और मीटर रीडर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से उसके शोरूम में रिश्वत की दूसरी किश्त 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लुधियाना रेंज के विजिलेंस ब्यूरो थाने में दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है