Sunday, August 16, 2026

एक्सीडेंट के बाद घर लौटे विक्की जैन, अंकिता लोखंडे ने की आरती और उतारी बुरी नज़र

by Neha
एक्सीडेंट के बाद घर लौटे विक्की जैन, अंकिता लोखंडे ने की आरती और उतारी बुरी नज़र

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का हुआ एक्सीडेंट, दाहिने हाथ में लगे 45 टांके। अस्पताल से घर लौटे, एक्ट्रेस ने आरती उतारकर किया स्वागत।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) हाल ही में एक गंभीर एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सर्जरी के बाद अब वे घर लौट आए हैं। उनकी पत्नी अंकिता ने बेहद इमोशनल तरीके से उनका स्वागत किया और अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को विक्की की हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी।

also read: Pawan Singh ने गाया ‘भोजपुरिया मरद’, धमाकेदार अंदाज़ से लूटी महफिल

Vicky Jain को दाहिने हाथ में लगे 45 टांके

अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट व्लॉग में विक्की के हेल्थ अपडेट का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि विक्की के दाहिने हाथ में गहरा घाव हो गया था, जिसके चलते उन्हें 45 टांके (stitches) लगाने पड़े। साथ ही उनकी सर्जरी भी हुई है। वीडियो में जब अंकिता ने विक्की से पूछा कि अब वे कैसे महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “अभी ठीक कहां हैं, अभी तो लंबा सफर तय करना है।”

अंकिता लोखंडे ने पति की बुरी नज़र उतारी और की speedy recovery की दुआ

अस्पताल से घर लौटने के बाद अंकिता लोखंडे ने पति की आरती उतार कर उनका स्वागत किया और बुरी नज़र भी उतारी। उन्होंने कहा कि ये समय उनके लिए भावुक और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब वे उम्मीद कर रही हैं कि विक्की जल्दी रिकवर करेंगे। कुछ दिन पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था: “तुम हमेशा मेरा हाथ थामे रहते हो, चाहे समय कितना भी कठिन क्यों न हो। तुम्हारा मज़ाकिया स्वभाव मुझे हमेशा सुकून देता है। तुम ही मेरा घर हो।” इसके साथ ही उन्होंने पति के लिए प्यार, दुआ और हीलिंग एनर्जी भेजने की अपील फैंस से की।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी कब हुई थी?

अंकिता लोखंडे और विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। जहां अंकिता टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मशहूर हुईं, वहीं विक्की एक सफल बिजनेसमैन हैं। दोनों को एक साथ बिग बॉस 17 में देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हाल ही में दोनों ‘Laughter Chefs’ शो में भी नजर आए।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी