Saturday, September 5, 2026

वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया ब्रेकअप के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस में बढ़ी चर्चा

by Neha
वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया ब्रेकअप के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस में बढ़ी चर्चा

वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया ब्रेकअप के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस चाहते हैं कपल का फिर से मिलना, एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से बढ़ी अफवाहें।

बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है। कपल अक्सर इवेंट्स में साथ नजर आता था और सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करता था। हालांकि, अभी तक दोनों ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

also read: दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों…

वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट

बुधवार को वीर ने अपने हालिया एड शूट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कुछ क्लोज़-अप शॉट्स भी शामिल थे। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा: “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरुर है” इस पोस्ट के बाद फैंस में उनके और तारा के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। कई फैंस चाहते हैं कि दोनों फिर से साथ आएं। एक फैन ने कमेंट किया: “हम आपको तारा के साथ देखना चाहते हैं। प्लीज पैचअप कर लो!” वहीं दूसरे फैन ने लिखा: “तारा और वीर सबसे अच्छे सोलमेट कपल हैं। नेगेटिविटी और जलन में मत पड़ो, आप दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)

एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट के बाद विवाद

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, वीर और तारा ने अलग होने का फैसला एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद किया। कॉन्सर्ट में तारा का स्टेज पर एपी के साथ वीडियो वायरल हुआ था, वहीं वीर का रिएक्शन एडिट होकर सोशल मीडिया पर आया।

हालांकि, दोनों ने इस घटना को पेड पीआर बताया और सफाई दी, फिर भी ब्रेकअप की अफवाहें लगातार जारी हैं।

फैंस वीर और तारा से आधिकारिक बयान की उम्मीद कर रहे हैं। वीर का यह क्रिप्टिक पोस्ट इस कयास को और बढ़ा रहा है और दोनों पर मीडिया की नजर बनी हुई है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?