Sunday, April 19, 2026

Union Minister Nikhil Khadse पराक्रम दिवस के अवसर पर पोर्ट ब्लेयर में ‘जय हिंद’ पदयात्रा में भाग लेंगी।

by editor
Union Minister for Defence Nikhil Khadse पराक्रम दिवस के अवसर पर पोर्ट ब्लेयर में 'जय हिंद' पदयात्रा में भाग लेंगी।

Union Minister Nikhil Khadse : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरोहर को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पदयात्रा में 1500 से ज्यादा ‘मेरा युवा भारत’ स्वयंसेवक भाग लेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यानी पराक्रम दिवस के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री ,Union Minister Nikhil Khadse 23 जनवरी 2025 को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में ‘जय हिंद पदयात्रा’ में शामिल होंगी। नेताजी के अदम्य साहस के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के 1500 से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे।

यह पदयात्रा अनुपम सौन्दर्य से भरपूर लगभग 5 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी। पदयात्रा फ्लैग पॉइंट से शुरू होकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक नेताजी स्टेडियम पर समाप्त होगी। नेताजी के योगदान का सम्मान करने और स्वतंत्र व प्रगतिशील भारत के उनके दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

  • युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं: ‘सुभाष चंद्र बोस और स्वतंत्रता आंदोलन’ विषय पर प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल होंगी जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेताजी के बलिदान और रणनीतियों को समझने के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगी।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन: कार्यक्रम की शुरुआत समूह गान, पारंपरिक नृत्य और सुभाष चंद्र बोस के जीवन और आदर्शों पर आधारित अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ होगी।
  • प्रदर्शनी और स्टॉल:
    • नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी उपलब्धियों को समर्पित एक फोटो गैलरी।
    • स्थानीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन करने वाले तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की कलात्मकता को बढ़ावा देने वाले स्टॉल।
  • युवा आइकन सम्मान: विशिष्ट युवा नेताओं और सफलता हासिल करने वालों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • सेना अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि: सेना के अधिकारियों और उनके परिवारों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके जरिए नेताजी की विरासत और भारत के रक्षा बलों के बीच संबंध को दर्शाया जाएगा।

यह पदयात्रा, संविधान के 75 वर्ष पूरे होने और भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए आयोजित 24 कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पांचवां आयोजन है। साल भर चलने वाले इस उत्सव के तहत देश भर में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के स्वयंसेवकों द्वारा हर महीने दो ऐसी पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जो देशभक्ति और भारत की समृद्ध विरासत से गहरा जुड़ाव पैदा करती हैं।

मंत्रालय पूरे भारत के युवाओं को मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल ( www.mybharat.gov.in ) पर पंजीकरण करके नेताजी की विरासत और एकीकृत एवं आत्मनिर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण का सम्मान करने के लिए इस गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा