Sunday, April 19, 2026

Rohit Sharma और विराट कोहली के तीन मुकाबले हो सकते हैं रद्द !

by editor
Rohit Sharma और विराट कोहली के तीन मुकाबले हो सकते हैं रद्द !

भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम ,Rohit Sharma और विराट कोहली , जिनके बिना टीम इंडिया की वनडे टीम अधूरी मानी जाती है, इन दिनों एक नई चुनौती का सामना कर सकते हैं। अगस्त में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे पर संशय के बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के तीन वनडे मैचों पर संकट गहराता नजर आ रहा है।

क्यों संकट में है बांग्लादेश दौरा?

हालांकि Rohit Sharma और कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उनका योगदान अभी जारी है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में प्रस्तावित वनडे सीरीज़ में उनका खेलना तय माना जा रहा था। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि यह दौरा होगा भी या नहीं?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम के अनुसार, बीसीसीआई ने अभी तक दौरे की पुष्टि नहीं की है, क्योंकि भारत सरकार की अनुमति का इंतज़ार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों बोर्ड के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम फैसला भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है।

क्या रद्द होंगे रोहित-विराट के मैच?

अगस्त में शुरू होने वाली इस सीरीज़ में टीम इंडिया को पहले तीन वनडे और फिर तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। चूंकि रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं, ऐसे में उनका इस दौरे पर चयन तय माना जा रहा था। लेकिन अगर सरकार से मंजूरी नहीं मिली, तो ये तीन वनडे मैच रद्द हो सकते हैं, जिससे उनके खेलने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

बीसीबी को भरोसा, पर स्थिति साफ नहीं

बीसीबी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बीसीसीआई ने भरोसा दिलाया है कि अगर अगस्त में दौरा संभव नहीं हुआ तो अगली उपलब्ध विंडो में भारत बांग्लादेश का दौरा करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दौरे पर अनिश्चितता क्यों है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

जब तक भारत सरकार की ओर से हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक Rohit Sharma और विराट कोहली के इन तीन वनडे मैचों पर संकट बरकरार रहेगा। अब सबकी नजरें बीसीसीआई और सरकार के निर्णय पर टिकी हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा