52
Kidney शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। जब किडनी खराब होने लगती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। शुरुआत में किडनी खराब होने के कुछ हल्के लक्षण सामने आते हैं, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। किडनी के 60 से 80 प्रतिशत तक खराब होने पर ही गंभीर संकेत प्रकट होने लगते हैं। किडनी की खराबी के शुरुआती दौर में तीन मुख्य लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें पहचान कर समय रहते उपचार शुरू करना जरूरी है।