Saturday, July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दूरभाष पर कॉल करके बात की

by editor
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दूरभाष पर कॉल करके बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कजाकिस्तान के राष्ट्रपति श्री कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ दूरभाष पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री टोकायेव को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

प्रधानमंत्री ने कजाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया

राष्ट्रपति श्री टोकायेव ने दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन और ऐतिहासिक तौर पर तीसरी बार लगातार निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर निरंतर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने अस्ताना में आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और इस बात पर विश्वास व्यक्त किया कि कजाकिस्तान का नेतृत्व क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान देगा।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Source: https://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच