धुरंधर 2 के फिल्ममेकर संतोष कुमार RS ने आदित्य धर पर अपनी 2023 की स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया। जानें पूरा विवाद और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएँ।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है और रिलीज के महज 13 दिनों में इसने 1400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इस सफलता के बीच फिल्म विवादों में भी घिर गई है। कर्नाटक के फिल्ममेकर संतोष कुमार RS ने आरोप लगाया है कि आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म उनकी 2023 में लिखी गई स्क्रिप्ट पर आधारित है।
फिल्ममेकर संतोष का दावा
संतोष कुमार ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि धुरंधर 2 उनकी ही कहानी पर बनी है। उन्होंने कहा, “मैंने इस कहानी को 2023 में कई प्रोडक्शन हाउस को पेश किया था, जिनमें सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज़, टी-सीरिज़ और धर्मा प्रोडक्शन शामिल हैं। मैंने इसे स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में भी रजिस्टर करवाया है।”
संतोष ने आगे कहा कि आदित्य धर और टीम ने उनकी कहानी का गलत इस्तेमाल किया और इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा में बदल दिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।
also read: Ramayana first look: हनुमान जयंती पर आएगी रणबीर कपूर की…
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
संतोष का आरोप सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग उनके सपोर्ट में हैं, जबकि कुछ इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लो जी आ गए पब्लिसिटी लेने।” वहीं दूसरे ने कहा, “तो तुम पहले मूवी बना लेते। 2025 में फिल्म रिलीज हुई तब कहां थे?”
संतोष कुमार RS कौन हैं?
संतोष कुमार RS, कर्नाटक के शिवमोग्गा ज़िले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने कैंपस क्रांति (2023) से डायरेक्शन की शुरुआत की थी और वर्तमान में युवां रॉबिनहुड (2026) पर काम कर रहे हैं। वे डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

