फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट Met Gala 2026 में इस बार भी भारतीय हस्तियों ने अपने शानदार लुक्स से दुनियाभर का ध्यान खींचा। इसी कड़ी में हैदराबाद की बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने अपने भव्य और रॉयल लुक से रेड कार्पेट पर सभी को प्रभावित किया।
ब्लैक-गोल्ड गाउन में दिखा रॉयल टच
सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2026 में ब्लैक और गोल्डन कलर का बेहद एलिगेंट गाउन पहनकर एंट्री की। उनके आउटफिट के साथ फ्लोरल कढ़ाई वाला लंबा केप शामिल था, जिसने उनके पूरे लुक को शाही और ड्रामेटिक टच दिया। यह खास ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी।
also read: ‘Naagin 7’ में VFX ब्लंडर: बिना एडिट सीन हुआ टेलीकास्ट,…
125 करोड़ की ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र
सुधा रेड्डी के लुक की सबसे बड़ी खासियत उनकी ज्वैलरी रही, जिसकी कीमत लगभग 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। इस सेट में 550 कैरेट का टैंजानाइट स्टोन, 23 कैरेट येलो डायमंड रिंग और 30 कैरेट रोज-कट पोल्की डायमंड रिंग शामिल थी। यह पूरा सेट उनके निजी कलेक्शन से था।
View this post on Instagram
3000 घंटे में तैयार हुआ ‘द ट्री ऑफ लाइफ’ लुक
उनके इस खास आउटफिट को तैयार करने में करीब 3000 घंटे लगे और इसमें लगभग 90 कारीगरों ने काम किया। थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ को ध्यान में रखते हुए इस लुक को “द ट्री ऑफ लाइफ” नाम दिया गया। इसमें पारंपरिक साउथ इंडियन टेक्सटाइल और मॉडर्न ग्लोबल फैशन का बेहतरीन मेल देखने को मिला।
रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लोबल फैशन का जलवा
सुधा रेड्डी का यह लुक Met Gala 2026 में सबसे चर्चित आउटफिट्स में से एक रहा। उनकी एंट्री ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय फैशन और आभूषण कला वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान रखते हैं।