लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। जानें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की रैंक।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मैच में हैट्रिक लगाकर मेसी अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
मेसी की धमाकेदार हैट्रिक
मैच में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया। लियोनेल मेसी ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि दूसरा और तीसरा गोल उन्होंने दूसरे हाफ में 60वें और 76वें मिनट में किया। यह उनके वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक भी रही। इस प्रदर्शन के साथ मेसी के वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 16 हो गई है, जिससे वह अब जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के बराबर पहुंच गए हैं।
also read: शुभमन गिल का वनडे में पहला शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा…
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
16 गोल – मिरोस्लाव क्लोज़े (जर्मनी)
16 गोल – लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
15 गोल – रोनाल्डो (ब्राजील)
14 गोल – गर्ड मुलर (वेस्ट जर्मनी)
14 गोल – किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की स्थिति
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में 34वें स्थान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक 22 मैचों में 8 गोल किए हैं और वह अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
आगे और रोमांच की उम्मीद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज डीआर कांगो के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिस पर फुटबॉल फैंस की खास नजर रहेगी।