Tuesday, August 11, 2026

AAP प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. करन बारोट का दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर बड़ा बयान

by Neha
AAP प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. करन बारोट का दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर बड़ा बयान

बेटियां जब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार के लिए लड़ रही हैं, तो उन्हें घसीटना नहीं चाहिए, उन्हें मारना नहीं चाहिए: AAP डॉ. करन बारोट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और गुजरात प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट ने एक वीडियो के माध्यम से देश में चल रहे गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने “अच्छे दिन” का सपना दिखाकर लोकतंत्र का सबसे काला दिन दिखा दिया। आज जब देश का युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा है, तो उसका स्वागत संवाद से होना चाहिए था, लाठी से नहीं। आज जब देश का युवा अपने बेहतर भविष्य की बात कर रहा है, तो ऐसे समय में उस पर लाठियां नहीं बरसानी चाहिए। आज जब देश की बेटियां बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार के लिए लड़ रही हैं, तो उन बेटियों को घसीटना नहीं चाहिए, उन्हें मारना नहीं चाहिए।

also read: अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी आंदोलनकारी छात्रों के…

आगे आम आदमी पार्टी के युवा नेता डॉ. करन बारोट ने कहा कि, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या अच्छी शिक्षा की मांग करना कोई बड़ा अपराध है? क्या अपने भविष्य के लिए सड़क पर उतरना कोई अपराध है? यदि यह कोई अपराध नहीं है, तो फिर इन युवाओं पर इतना बल प्रयोग क्यों किया गया? मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि छात्र और युवा देश के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करेंगे, लेकिन लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर। छात्र और युवा इस देश के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और वह भी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ। देश के युवाओं का उद्देश्य सरकार से टकराव पैदा करना नहीं है, हमारा उद्देश्य है बेहतर शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और युवाओं के लिए बेहतर भविष्य।

You may also like

रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल