Monday, May 11, 2026

Snapchat Memories पर अब लगेगा शुल्क, 5GB से अधिक स्टोरेज के लिए करना होगा सब्सक्रिप्शन

by Neha
Snapchat Memories पर अब लगेगा शुल्क, 5GB से अधिक स्टोरेज के लिए करना होगा सब्सक्रिप्शन

Snapchat ने अपने Memories फीचर में बदलाव किया है। 5GB से अधिक स्टोरेज के लिए अब यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जानें नए स्टोरेज प्लान्स, कीमतें और कंटेंट डाउनलोड करने का आसान तरीका।

Snapchat ने अपने Memories फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी 5GB से ज्यादा कंटेंट स्टोर करने वाले यूजर्स से मासिक शुल्क लेगी। पहले यह फीचर पूरी तरह से मुफ्त था, लेकिन अब Snapchat ने नए स्टोरेज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं।

Snapchat Memories स्टोरेज प्लान्स और कीमतें

Snapchat ने 100GB स्टोरेज प्लान $1.99 (लगभग 177 रुपये) प्रति माह और 250GB स्टोरेज प्लान $3.99 (लगभग 355 रुपये) प्रति माह Snapchat+ सब्सक्रिप्शन के तहत पेश किया है। इसके अलावा, 5TB तक की स्टोरेज के लिए प्लैटिनम प्लान भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होगी। भारत में इन प्लान्स की कीमत अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी मार्केट्स में उपलब्ध कराए जाएंगे।

also read: बार-बार ऑन-ऑफ हो रहा है स्मार्ट टीवी? ऐसे करें आसान उपाय…

अगर प्लान नहीं लिया तो क्या होगा?

जो यूजर्स 5GB से अधिक स्टोरेज इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें एक साल तक टेम्परेरी स्टोरेज मिलेगा। इस दौरान वे अपने पुराने फोटो और वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। एक साल बाद बिना सब्सक्रिप्शन के वे अपने कंटेंट को एक्सेस या नया कंटेंट सेव नहीं कर पाएंगे।

Snapchat Memories से कंटेंट डाउनलोड कैसे करें?

अपने स्नैप को डाउनलोड करना बहुत आसान है। Memories सेक्शन में जाकर जिस स्नैप को सेव करना है, उसे लॉन्ग प्रेस करें। फिर ‘Export’ ऑप्शन पर टैप करें और फोटो या वीडियो अपने डिवाइस में सेव कर लें।

कंपनी का बयान

Snapchat ने कहा कि जब Memories फीचर लॉन्च हुआ था, तब कंपनी ने इसकी इतनी लोकप्रियता की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए, बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए ये नए प्लान्स जरूरी हैं।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट