Sunday, September 20, 2026

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

by editor
श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. मजूमदार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का स्वागत किया। मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद, श्री सिंधिया ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और योजनाओं की समीक्षा की।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और हम प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाना और आधुनिक विकास के लिए नए मानक स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है।

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’