Wednesday, August 12, 2026

Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अक्षय कुमार की फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

by Neha
Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अक्षय कुमार की फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय हुई है। फिल्म का अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड कॉमेडी से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।

Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘ईठा’

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया कि फिल्म अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी और श्रद्धा कपूर का लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

‘टॉक्सिक’ की वजह से बदली गई रिलीज डेट

बता दें कि ‘ईठा’ को पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था। इसी दौरान यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज भी तय थी। बॉक्स ऑफिस पर संभावित टकराव को देखते हुए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर की फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया।

विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी श्रद्धा

‘ईठा’ की कहानी मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनका किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद श्रद्धा के लुक और किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

टीजर में दिखा श्रद्धा का दमदार अंदाज

‘ईठा’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इसमें श्रद्धा कपूर एक कलाकार के रूप में मंच पर शानदार परफॉर्म करती दिखाई देती हैं। टीजर में उनके किरदार का संघर्ष और मजबूत व्यक्तित्व भी देखने को मिलता है। श्रद्धा की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की दर्शकों ने तारीफ की है।

लक्ष्मण उटेकर ने किया है निर्देशन

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला कलाकार के जीवन पर केंद्रित है, जिसने तमाशा और लावणी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

अक्षय कुमार की फिल्म से सीधी टक्कर

नई रिलीज डेट के साथ ‘ईठा’ का मुकाबला अब अक्षय कुमार की अपकमिंग अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म से होगा। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

‘स्त्री 2’ के बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस उन्हें एक नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। ‘ईठा’ में श्रद्धा का अलग अंदाज दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

You may also like

अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी