संजय दत्त">
Thursday, October 1, 2026

DUSU चुनाव में संजू बाबा की एंट्री, ABVP उम्मीदवार आर्यन मान को बताया अपना भतीजा

by editor
DUSU चुनाव में संजू बाबा की एंट्री, ABVP उम्मीदवार आर्यन मान को बताया अपना भतीजा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है और सभी छात्र संगठन पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, एक वीडियो ने सबसे अधिक चर्चा बटोरी है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान के समर्थन में नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय दत्त आर्यन को अपना ‘भतीजा’ बताते हुए छात्रों से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे हैं।

आर्यन मान ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसे पोस्ट किए जाने के सिर्फ 17 घंटे में 2.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, इसकी प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का दावा है कि यह संदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से बनाया गया हो सकता है।

DUSU चुनाव को लेकर इस बार माहौल बेहद गर्म है। मतदान 18 सितंबर को होना है, जिसमें ABVP के आर्यन मान और NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ABVP ने उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद तंवर, सचिव पद के लिए कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए दीपिका झा को मैदान में उतारा है।

You may also like

‘भाभी डायन है’! यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में दुल्हन का खौफनाक राज खुलेगा, ट्रेलर ने मचाई हलचल ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’