ये विशेष ट्रेन नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेंगे और गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा के रास्ते से चलाई जाएगी।
भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई खास ट्रेनें चला रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए नई दिल्ली और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा के माध्यम से चलेगी।
also read: दिल्ली उच्च न्यायालय को 7 नए जज मिले, जिससे जजों की कुल…
स्पेशल ट्रेन में दस थर्ड एसी और चार स्लीपर कोच लगाए जाएंगे
उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये खास ट्रेन नई दिल्ली और दानापुर के बीच गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा से चलेंगे। विशेष ट्रेन में 19 डिब्बे होंगे, जिसमें थर्ड क्लास एसी के 10, स्लीपर क्लास के 4, जनरल क्लास के 3 और एलआर क्लास का 1 डिब्बा होगा।
ट्रेन टाइम टेबल क्या होगा ?
2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक, नई दिल्ली से दानापुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04090 प्रत्येक शुक्रवार को रात 23.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में, 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक, दानापुर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04089 प्रत्येक शनिवार को शाम 16.40 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 04090 से नई दिल्ली से दानापुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
| नई दिल्ली | — | 23:30 |
| दिल्ली जंक्शन | 23:55 | 00:05 |
| गाजियाबाद जंक्शन | 00:48 | 00:50 |
| चिपियाना बुजुर्ग | पास | 01:00 |
| अलीगढ़ जंक्शन | 01:45 | 01:47 |
| टूंडला जंक्शन | 02:50 | 02:52 |
| गोविंदपुरी | 06:25 | 06:30 |
| प्रयागराज जंक्शन | 08:55 | 09:05 |
| न्यू वेस्ट केबिन | पास | 11:00 |
| पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन | 11:10 | 11:20 |
| बक्सर | 12:30 | 12:32 |
| आरा | 13:20 | 13:22 |
| दानापुर | 15:00 | — |
गाड़ी संख्या- 04089, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
| दानापुर | — | 16:40 |
| आरा | 17:08 | 17:10 |
| बक्सर | 17:50 | 17:52 |
| पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन | 21:00 | 21:10 |
| न्यू वेस्ट केबिन | पास | 21:25 |
| प्रयागराज जंक्शन | 00:05 | 00:15 |
| गोविंदपुरी | 02:50 | 02:55 |
| टूंडला जंक्शन | 05:08 | 05:10 |
| अलीगढ़ जंक्शन | 06:30 | 06:32 |
| चिपियाना बुजुर्ग | पास | 08:10 |
| गाजियाबाद जंक्शन | 08:15 | 08:17 |
| दिल्ली जंक्शन | 09:00 | 09:10 |
| नई दिल्ली | 09:45 | — |
नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी?
2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ये ट्रेन नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेंगे। सप्ताह में एक बार ये विशेष ट्रेन चलेंगे। ये विशेष ट्रेन दोनों ओर से कुल 8 से 8 ट्रिप करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये खास ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेंगे।