Saturday, April 18, 2026

Samsung Galaxy S26 Series फरवरी में होगी लॉन्च, तीन नए मॉडल होंगे मार्केट में एंट्री

by Neha
Samsung Galaxy S26 Series फरवरी में होगी लॉन्च, तीन नए मॉडल होंगे मार्केट में एंट्री

Samsung Galaxy S26 Series फरवरी 2026 में लॉन्च होगी। 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra पेश होंगे। प्री-बुकिंग के बाद मार्च में सेल शुरू होने की संभावना।

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 Series फरवरी के अंत में लॉन्च होने वाली है। लोकप्रिय टिपस्टर Ice Universe के अनुसार, Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra तीन नए स्मार्टफोन पेश करेगी।

लॉन्च के तुरंत बाद इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि बिक्री मार्च में होने की संभावना है। इस साल यह फ्लैगशिप सीरीज पिछले साल की तुलना में लगभग एक महीने की देरी से मार्केट में आएगी।

Samsung Galaxy S26 Series के मॉडल

  • Galaxy S26 – बेस मॉडल, नई डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ

  • Galaxy S26+ – प्लस मॉडल, बड़े डिस्प्ले और बेहतर बैटरी के साथ

  • Galaxy S26 Ultra – टॉप-एंड मॉडल, प्रो-कैमरा और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ

also read: iPhone 18 Pro में आएंगे बड़े बदलाव! 2026 में Apple लाएगा…

लॉन्च और सेल की संभावनाएँ

टिपस्टर के अनुसार, Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को हो सकता है। इसके बाद प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की सेल 11 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

इससे पहले टिपस्टर Evan Blass भी सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 25 फरवरी के लॉन्च की पुष्टि कर चुके हैं। गौरतलब है कि Galaxy S सीरीज के लॉन्च के बाद सैमसंग जुलाई-अगस्त में फोल्ड सीरीज के नए मॉडल पेश करेगी।

सैमसंग Galaxy S26 Series को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है, और नए फीचर्स, हाई-एंड कैमरा और स्मार्ट डिजाइन के कारण यह सीरीज साल की सबसे चर्चित फ्लैगशिप बन सकती है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा