Friday, September 4, 2026

रुपया आर्थिक सर्वेक्षण से पहले टूटकर 92 पर, इस साल अब तक 2% गिरावट दर्ज

by Neha
रुपया आर्थिक सर्वेक्षण से पहले टूटकर 92 पर, इस साल अब तक 2% गिरावट दर्ज

रुपया आर्थिक सर्वेक्षण से पहले टूटकर 92 पर पहुंचा, डॉलर की बढ़ती मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इस साल अब तक 2% की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी कमजोर रहे।

भारतीय रुपये ने आर्थिक सर्वेक्षण से ठीक पहले इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.95 पर खुला और महीने के अंत में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण यह 92 के स्तर तक फिसल गया। यह भारतीय रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

रुपया कमजोर क्यों हुआ?

विदेशी मुद्रा विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और जोखिम से बचने के रुझान के कारण निवेशक डॉलर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके प्रभाव से उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बढ़ गया है।

also read: Hindustan Copper Share: Hindustan Copper के शेयर में उछाल…

पिछले कारोबारी दिन बुधवार को भी रुपया 31 पैसे गिरकर 91.99 पर बंद हुआ था। जनवरी की 23 तारीख को यह पहली बार 92 के स्तर को छू चुका है। वहीं, डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, 0.29% गिरकर 96.16 पर रहा।

शेयर बाजार में भी कमजोरी

रुपये की गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.67 अंक टूटकर 82,001.01 पर आ गया, जबकि निफ्टी 94.2 अंक फिसलकर 25,248.55 पर बंद हुआ। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार में सक्रियता दिखाई और उन्होंने शुद्ध रूप से 480.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और ब्रेंट क्रूड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.32% बढ़कर 69.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर सूचकांक में नरमी के बावजूद, महीने के अंत में डॉलर की मजबूत मांग और निवेशकों की नकारात्मक धारणा के कारण रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?