VC Cooling और 7000mAh बैटरी के साथ Realme P4x 5G भारत में लॉन्च

VC Cooling और 7000mAh बैटरी के साथ Realme P4x 5G भारत में लॉन्च

Realme P4x 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी, VC Cooling और फास्ट चिपसेट वाला बजट 5G फोन अब 15,499 रुपये से भारत में उपलब्ध। जानें फीचर्स और प्राइस।

अगर आप 15,000 से 20,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme ने आपके लिए Realme P4x 5G पेश कर दिया है। यह फोन बड़ी 7000mAh बैटरी, फास्ट चिपसेट और VC Cooling टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में खास बनाती है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्ज

Realme P4x 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक स्मार्टफोन को चार्ज रखती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्ज सपोर्ट भी है, जिससे आप अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

VC Cooling फीचर

इस प्राइस रेंज में VC Cooling फीचर बहुत खास है। यह तकनीक फोन में जेनरेट होने वाली हीट को तुरंत कूल करती है, जिससे लंबे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन ठंडा रहता है।

also read: चीन ने पेश किया रोबोट, जो पलक झपकते ही बदल जाता है असली…

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Realme P4x 5G में मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कंपनी के अनुसार, इसका एंटूटू स्कोर 780K+ है।

डिस्प्ले और गेमिंग अनुभव

फोन में 6.72 इंच की FHD+ स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। गेमिंग के दौरान यह 90fps तक स्मूद गेमप्ले देती है।

रैम और स्टोरेज

फोन में 8GB रैम है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में उपलब्ध हैं।

कैमरा सेटअप

Realme P4x 5G में रियर कैमरा डुअल सेटअप है: 50MP प्राइमरी + 2MP सेकंडरी कैमरा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है।

कीमत और वेरिएंट्स

  • 6GB/128GB: ₹15,499

  • 8GB/128GB: ₹16,999

  • 8GB/256GB: ₹17,999

मुकाबला

इस प्राइस रेंज में Realme P4x 5G की टक्कर OPPO K13 5G, vivo T4x 5G, Motorola Edge 60 Stylus और Realme 15x 5G से होगी।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने