अभिनेता रवि दुबे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के लीड रोल में रणबीर कपूर होंगे। रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी शो होस्टिंग से की थी और अब ओटीटी व बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
टीवी करियर की बात करें तो रवि ने ‘स्त्री तेरी कहानी’, ‘डोली सजा के’, और ‘यहां के हम सिकंदर’ जैसे शो किए। उन्हें खास पहचान मिली ‘सास बिना ससुराल’ और ‘जमाई राजा’ जैसे शो से। इसके अलावा, वह ‘नच बलिए 5’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी नजर आ चुके हैं।
View this post on Instagram
धार्मिक विश्वास और जीवन का बड़ा बदलाव
रवि दुबे के इंस्टाग्राम पर अक्सर उनकी धार्मिक आस्थाओं की झलक मिलती है – मंदिरों में पूजा करते, गंगा मां की आरती करते और गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए। एक इंटरव्यू में रवि ने अपने धर्म के चयन के पीछे की कहानी साझा की।
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों में परीक्षा में फेल होने के बाद वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो गए थे, और इस कठिन दौर में उन्होंने जीवन को लेकर गंभीर सवाल उठाए। इस समय रवि ने ध्यान और बौद्ध धर्म को अपनाया।
also read: दृश्यम 3 की रिलीज डेट हुई कंफर्म, अजय देवगन ने वीडियो…
रवि ने कहा, “बौद्ध धर्म और ध्यान ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने मंत्र जाप करना शुरू किया और इससे मेरे नजरिए में बदलाव आया।”
निचिरेन बौद्ध धर्म के अनुयायी रवि दुबे अब अपने जीवन में इसके शिक्षाओं का पालन करते हैं। यह महायान बौद्ध धर्म की शाखा है, जिसकी स्थापना 13वीं सदी के जापानी भिक्षु निचिरेन ने की थी।
रवि दुबे हिंदी परिवार में जन्मे, लेकिन अब वह आध्यात्मिक रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायी बन चुके हैं। उनका यह बदलाव उनके जीवन और करियर दोनों में नई ऊर्जा लेकर आया है।