Sunday, April 19, 2026

टिकटॉक बैन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, ‘द 50’ कंटेस्टेंट मिस्टर फैसू ने बनाई अपनी नई पहचान

by Versha
टिकटॉक बैन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, ‘द 50’ कंटेस्टेंट मिस्टर फैसू ने बनाई अपनी नई पहचान

द 50’ कंटेस्टेंट मिस्टर फैसू ने टिकटॉक बैन के बाद भी खुद को साबित किया। डबस्मैश और सोशल मीडिया से शुरू होकर उन्होंने नई पहचान बनाई और फैंस के दिलों में जगह बनाई।

रियलिटी शो ‘द 50’ में कंटेस्टेंट मिस्टर फैसू ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे डबस्मैश और छोटे वीडियो क्लिप्स के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई और टिकॉक बैन के बावजूद खुद को दोबारा साबित किया।

पॉपुलैरिटी को लेकर मिली प्रतिक्रिया

शो में शाइनी दोशी, रिधिमा पंडित, मोनालिसा और रजत दलाल ने मिस्टर फैसू की पॉपुलैरिटी पर चर्चा की। शाइनी ने कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें फैसू कार से उतरते हैं और लाखों लोग उन्हें देखकर चियर कर रहे थे। यह देखकर सब हैरान थे कि आखिर फैसू ने इतना फेम कैसे हासिल किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

डबस्मैश से सोशल मीडिया स्टार बनने तक का सफर

फैसू ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने डबस्मैश पर 15 सेकंड के वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे उन्हें एक मिनट के वीडियो बनाने लगे। ये वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट किए गए, और छह महीनों में उनके यूट्यूब म्यूजिक वीडियो को 45 मिलियन व्यूज मिले। इससे उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत समझ आई।

also read: माही विज संग तलाक के बाद, जय भानुशाली और मीशा अय्यर को…

टिकटॉक बैन और बड़ा झटका

फैसू ने बताया कि उनका प्लान था कि ऑडियंस हर तीसरे वीडियो में उन्हें देखे। उन्होंने करीब 7,500 वीडियो बनाए थे, लेकिन टिकटॉक बैन होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उस समय वे भारत के नंबर वन और दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर थे, और उनके वीडियो पर 1 बिलियन लाइक्स थे। अकाउंट बंद होते ही उन्होंने अपने 20-22 मिलियन फैंस को इंस्टाग्राम पर शिफ्ट कर दिया।

ग्रूमिंग और नई शुरुआत

बाद में जिस कंपनी के साथ उन्होंने काम किया, उसने उनका पूरा साथ दिया। कंपनी के CEO ने उनकी काबिलियत को पहचाना और उन्हें ग्रूमिंग क्लासेस दी गईं, जिसमें बैठने, खाने और जेंटलमैन की तरह पेश आने की ट्रेनिंग शामिल थी। इस प्रक्रिया ने मिस्टर फैसू को बेहतर इंसान और प्रोफेशनल बना दिया। कठिन दौर के बाद उन्होंने फिर से खुद को साबित किया और अपनी नई पहचान बनाई।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा