Sunday, September 6, 2026

काजू को गोद में लेकर इमोशनल हुईं भारती सिंह, बोलीं- “बहुत प्यारा और हेल्दी बेबी”

by Neha
काजू को गोद में लेकर इमोशनल हुईं भारती सिंह, बोलीं- "बहुत प्यारा और हेल्दी बेबी"

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नवजात बेटे काजू को पहली बार गोद में लिया और इमोशनल हो गईं। जानें भारती का प्यारा रिएक्शन और हेल्दी बेबी की खुशखबरी।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया 19 दिसंबर 2025 को दूसरी बार माता-पिता बने। इस बार उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने काजू रखा है। डिलीवरी के तुरंत बाद काजू को रूटीन चेकअप और ऑब्जर्वेशन के लिए हॉस्पिटल में रखा गया था, इसलिए भारती कुछ दिन अपने बेटे से नहीं मिल पाईं।

हाल ही में भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में काजू को गोद में उठाते हुए पहली बार दिखाया और भावुक हो गईं। व्लॉग में भारती ने बताया कि अब उनके बेटे के सभी टेस्ट पूरी तरह से हो चुके हैं और अंततः वह काजू के साथ समय बिता रही हैं।

काजू को गोद में लेते हुए भारती ने कहा, “तो फाइनली काजू यहां आ गया है। हाय कितना प्यारा है। अभी थोड़ी देर पहले ही गोला और हर्ष घर गए थे, अगर ये थोड़ी देर पहले आता तो वो भी मिल पाते। बहुत सुंदर और हेल्दी बेबी है, एकदम गोले की तरह।” भारती ने अपने व्लॉग में बच्चे के स्वास्थ्य और खुशियों की कामना भी की।

also read: रवि दुबे ने इंजीनियरिंग फेल होने के बाद अपनाया बौद्ध धर्म, ‘रामायण’ में निभाएंगे लक्ष्मण का रोल

इस दौरान भारती ने अपने शो लाफ्टर शेफ्स 3 से ब्रेक लिया है। हाल ही के एपिसोड में वह दिखीं थीं, लेकिन अब कुछ समय तक वे शो में नहीं दिखाई देंगी ताकि वे अपने नवजात बेटे के साथ समय बिता सकें।

भारती और हर्ष की यह नई खुशखबरी उनके फैंस के लिए बेहद खास और उत्साहजनक है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?