Tuesday, May 12, 2026

दृश्यम 3 की रिलीज डेट हुई कंफर्म, अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर किया ऐलान

by Neha
दृश्यम 3 की रिलीज डेट हुई कंफर्म, अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर किया ऐलान

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट कंफर्म हुई। जानें 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस थ्रिलर फिल्म की स्टारकास्ट और टीजर अपडेट।

अजय देवगन ने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट अब आधिकारिक रूप से सामने आ गई है। अजय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीडियो में उन्होंने दर्शकों को फिल्म का बेसिक प्लॉट और अपने किरदार के इरादों के बारे में भी जानकारी दी।

वीडियो में अजय देवगन ने कहा कि उनका किरदार अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हद तक जाएगा। उन्होंने बताया, “दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मेरा सच और मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है। जब तक सब हार नहीं मानते, मैं चौकीदार बनकर उनकी सुरक्षा करूँगा।” वीडियो में दृश्यम 1 और 2 के कुछ महत्वपूर्ण सीन भी शामिल किए गए हैं, जिससे कहानी का कांटिन्यूेशन साफ़ दिखाई दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

दृश्यम 3 की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। उनकी पत्नी के रोल में श्रेया सरन हैं और बेटी के रोल में इशिता दत्ता दिखेंगी। फिल्म में तबु पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इसके अलावा अभिषेक पाठक, कुमार मंगत, आलोक जैन जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।

पिछले दोनों पार्ट्स को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। पहली फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी और दूसरा पार्ट 2022 में आया था। अजय देवगन की यह फिल्म मूल रूप से मोहनलाल की दृश्यम का रीमेक है और इस बार तीसरा हिस्सा भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

also read: सामंथा रुथ प्रभु भीड़ में फंसी, फैंस ने खींचा साड़ी का…

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी