Saturday, August 15, 2026

यूपी में फॉर्म 7 विवाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर पलटवार, पूछा – इस पर चिल्लाहट क्यों?

by Versha
यूपी में फॉर्म 7 विवाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर पलटवार, पूछा – इस पर चिल्लाहट क्यों?

यूपी में फॉर्म 7 विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पलटवार, सपा पर तंज, पूछा – इस पर इतनी चिल्लाहट क्यों? जानें फॉर्म 7, मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR प्रक्रिया) के बीच फॉर्म 7 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद् में इस पर कड़ा पलटवार किया और सवाल उठाया कि आखिर इसमें इतनी चिल्लाहट क्यों मच रही है।

योगी का विपक्ष पर तंज और कांग्रेस का जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दल लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने सपा को कसा और कहा कि उसे कांग्रेस से सबक लेना चाहिए, क्योंकि आज विधान परिषद में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है। योगी ने चेतावनी दी कि अगर यही रुझान रहा तो सपा भी समय के साथ विधान परिषद में शून्य हो जाएगी।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों…

फॉर्म 7 और मतदाता सूची पर योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्तार से बताया कि फॉर्म 6, 7 और 8 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जाते हैं।

  • फॉर्म 6: नए मतदाता के नाम जोड़ने के लिए।

  • फॉर्म 7: किसी व्यक्ति का नाम हटाने के लिए।

  • फॉर्म 8: अन्य संशोधन या बदलाव के लिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि फॉर्म 7 का दुरुपयोग संभव नहीं है, क्योंकि यदि कोई व्यक्ति भौतिक रूप से उपस्थित हो जाता है तो यह फॉर्म स्वतः निरस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं होती और यह प्रक्रिया पूरी तरह से आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत होती है।

सियासी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि SIR प्रक्रिया में 2 करोड़ से अधिक लोग अनुपस्थित, मृत या स्थानांतरित पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा इन मामलों को अपने वोट बैंक के लिए राजनीतिक हथियार बना रही है और इसलिए इस पर चिल्लाहट मच रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी आरोपों को अनर्गल और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी