Monday, September 7, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: दिवाली-छठ से पहले बिहार को बड़ी सौगात- छपरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनें

by Neha
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: दिवाली-छठ से पहले बिहार को बड़ी सौगात- छपरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनें

दिवाली-छठ से पहले बिहार को बड़ी सौगात, छपरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनें। जानें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के घोषणा और ट्रेनों की पूरी जानकारी।

दिवाली और छठ पर्व से ठीक पहले बिहार को भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को दरभंगा से अजमेर, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद और छपरा से दिल्ली तक चलने वाली तीन नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बिहार को कुल सात नई ट्रेनें मिली हैं, जिनमें तीन स्पेशल अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें बिहार को राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना से जोड़ेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा एवं कम किराए में सफर करने का मौका देंगी।

अमृत भारत ट्रेनों की खास बातें

नई अमृत भारत ट्रेनों में 11 सेकंड क्लास कोच और 8 स्लीपर क्लास कोच होंगे। यह ट्रेनें कम किराए और बेहतर सुविधा के लिए जानी जाती हैं। देशभर में अब कुल 15 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन होगा, जिनमें से तीन ट्रेनें बिहार से नई शुरू हुई हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे में तेजी से विकास हो रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है, जिसमें तीन अमृत भारत ट्रेनें और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें बिहार के विकास को नई गति देंगी।”

also read: PM Modi Bihar Visit 2025: 29 सितंबर को पटना मेट्रो का…

बिहार से चलने वाली नई ट्रेनें और पैसेंजर सेवा

  • दरभंगा से अजमेर तक अमृत भारत ट्रेन

  • मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक अमृत भारत ट्रेन

  • छपरा से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल तक अमृत भारत ट्रेन

  • इसके अलावा चार नई पैसेंजर ट्रेनें भी बिहार में शुरू की गई हैं।

आगामी त्योहारों पर 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दिवाली और छठ के अवसर पर पूरे देश में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और त्योहारों के दौरान यात्रा आसान हो।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?