Sunday, September 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी: रणनीतिक शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे

by editor
प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी: रणनीतिक शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदीकारगिल का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी: रणनीतिक शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे, यह परियोजना लेह को सभी मौसमों में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, निर्माण कार्य पूरा होने पर यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी

26 जुलाई, 2024 को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। वे करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे।

शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।

निर्माण कार्य पूरा होने पर यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

Source: https://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’