Friday, August 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

by editor
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उनके संगठनात्मक कौशल को याद किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।” मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

Source: https://pib.gov.in/

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम