प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE यात्रा की शुरुआत पर उनके विमान को F-16 फाइटर जेट्स का एस्कॉर्ट मिला। यह दौरा भारत-खाड़ी और यूरोप संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचकर अपनी पांच देशों की महत्वपूर्ण राजनयिक यात्रा की शुरुआत की। यह दौरा भारत के खाड़ी और यूरोप के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
UAE एयरस्पेस में F-16 फाइटर जेट का एस्कॉर्ट
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान UAE के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, उसे औपचारिक रूप से यूएई के F-16 लड़ाकू विमानों द्वारा एस्कॉर्ट किया गया। इसके बाद विमान अबू धाबी में सुरक्षित रूप से उतरा, जहां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
also read: AMCA परियोजना की आधारशिला रखी गई, चंद्रबाबू नायडू और…
शेख मोहम्मद बिन जायद से अहम बातचीत
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी। दोनों नेता ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे।
भारत-UAE आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (FIEO) ने इस यात्रा को भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। इससे इंजीनियरिंग, फार्मा, टेक्सटाइल, डिजिटल व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
आगे की यात्रा: नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली
UAE दौरे के बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स जाएंगे, जहां वे शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे, जहां सेमीकंडक्टर, रक्षा, हरित ऊर्जा और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।