Sunday, April 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, डिजिटल सुविधाओं से लैस पहला चरण शुरू

by Neha
प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, डिजिटल सुविधाओं से लैस पहला चरण शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। दिसंबर 2025 से फ्लाइट्स शुरू, डिजिटल सुविधाओं से लैस भारत का पहला एयरपोर्ट। जानें पूरी जानकारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के पहले फेज का उद्घाटन किया। यह भारत की सबसे बड़ी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत विकसित किया गया है। नया एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर मुंबई की भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगा और शहर को ग्लोबल मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल करेगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कब शुरू होंगी?

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। टिकटों की बिक्री अक्टूबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस यहां से अपनी उड़ानें चलाएंगी।

also read: सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया देश का…

डिजिटल सुविधाओं से लैस भारत का पहला एयरपोर्ट

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का पहला पूर्ण डिजिटल एयरपोर्ट है। यहां वाहन पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप, और इमिग्रेशन सेवाओं जैसी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल ने बताया कि यात्रियों को उनके फोन पर बैग कैरोसेल की स्थिति की सूचना भी मिलेगी।

एयरपोर्ट की अन्य प्रमुख विशेषताएं

यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 3,700 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं, जो बड़े वाणिज्यिक विमानों के संचालन को संभव बनाएंगे।

स्थान और संपर्क

नवी मुंबई एयरपोर्ट जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से 14 किमी, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और भिवंडी से 40 किमी दूर स्थित है।

इस नए एयरपोर्ट से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए यातायात सुविधाओं में सुधार होगा और यह भारत के हवाई परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने वाला है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा