Saturday, August 29, 2026

PM Modi ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया

by ekta
PM Modi ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया

PM Modi राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फैक्ट्री दुर्घटना में लोगों के मारे जाने के प्रति शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“अनकापल्ली में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से आहत हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री @narendramodi”

source:  https://pib.gov.in

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम