Saturday, August 15, 2026

पति पत्नी और पंगा 2025 के विनर बने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, जीत हासिल की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ की ट्रॉफी

by Neha
पति पत्नी और पंगा 2025 के विनर बने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, जीत हासिल की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ की ट्रॉफी

पति पत्नी और पंगा 2025 के ग्रैंड फिनाले में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीत हासिल की। जानें कैसे इस सेलिब्रिटी कपल ने ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ का खिताब जीता और दर्शकों का दिल जीता।

टीवी का चर्चित शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अब अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया और इस बार का विजेता रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी रही। 16 नवंबर को हुए धमाल विद पति पत्नी और पंगा के ग्रैंड फिनाले में इस सेलिब्रिटी कपल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शो जीत लिया।

रुबीना और अभिनव की जोड़ी को सर्वगुण संपन्न जोड़ी का टाइटल दिया गया और उन्हें लड्डूओं की डिजाइन वाली ट्रॉफी से नवाज़ा गया। शो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण टास्क बड़े ही मनोरंजक तरीके से पूरे किए, जिससे शो में मज़ेदार और धमाकेदार पल देखने को मिले।

विजेता कपल रुबीना और अभिनव ने कहा, “ये शो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का बेहतरीन तरीका है। हम परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन अपनी कमियों के साथ भी यह जीत हमारे लिए बहुत खास है। हम दर्शकों का और शो के मेकर्स का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें इस अनुभव का हिस्सा बनाया।”

also read: Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने मालती चहर की सेक्सुअलिटी…

पति पत्नी और पंगा में हिना खान-रॉकी जयसवाल, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा खान-फहाद अहमद, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी और गीता फोगट-पवन कुमार जैसी सेलिब्रिटी जोड़ी भी नजर आई। सभी कपल्स ने अपने-अपने टास्क्स में खूब मस्ती की और दर्शकों को हंसाया।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 21 जून 2018 को शिमला में शादी की थी और आज दोनों दो जुड़वा बेटियों के माता-पिता हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में यह कपल बेहद खुश है और शो जीतकर उनकी खुशी और बढ़ गई है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी