Monday, July 20, 2026

ऑपरेशन जीवन ज्योत से बदल रही बच्चों की जिंदगी, बाल भिक्षावृत्ति खत्म करने के लिए मान सरकार का बड़ा अभियान: डॉ. बलजीत कौर

by Versha
ऑपरेशन जीवन ज्योत से बदल रही बच्चों की जिंदगी, बाल भिक्षावृत्ति खत्म करने के लिए मान सरकार का बड़ा अभियान: डॉ. बलजीत कौर

ऑपरेशन जीवन ज्योत के तहत पंजाब सरकार बाल भिक्षावृत्ति खत्म करने के लिए अभियान चला रही है। डॉ. बलजीत कौर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कई अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन जीवन ज्योत’ के माध्यम से राज्य में बाल भिक्षावृत्ति के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को भीख मांगने की मजबूरी से बाहर निकालकर उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है।

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बाल कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का भविष्य सड़कों पर नहीं, बल्कि स्कूलों और सुरक्षित वातावरण में होना चाहिए। इसलिए सरकार ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।

also read:- हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में अकाली दल के दो वरिष्ठ…

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि “बचपन एक कोरे कागज की तरह होता है। उस पर अच्छी कहानी लिखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।” उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक समस्या को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें और जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में भागीदार बनें।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जीवन ज्योत के तहत संबंधित विभागों और प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है, जिन्हें शिक्षा, संरक्षण और पुनर्वास की आवश्यकता है। सरकार का लक्ष्य केवल बाल भिक्षावृत्ति को रोकना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य उपलब्ध कराना भी है।

पंजाब सरकार का मानना है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इसी सोच के साथ विभिन्न योजनाओं और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से बाल अधिकारों की रक्षा और उनके बेहतर जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

You may also like

‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन” रियलिटी शोज़ से दूर होना चाहती थीं Tanya Mittal? कहा – ‘लोग मुझसे सिर्फ TRP चाहते हैं’