Monday, July 27, 2026

केवल दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा बसों में मुफ्त सफर का लाभ, CM Rekha Gupta ने किया ऐलान, पिंक कार्ड किए जाएंगे जारी।

by editor
केवल दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा बसों में मुफ्त सफर का लाभ, CM Rekha Gupta ने किया ऐलान, पिंक कार्ड किए जाएंगे जारी।

दिल्ली की महिलाओं को अब डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल पिंक कार्ड के ज़रिए ही मिलेगी। CM Rekha Gupta ने ऐलान किया कि ‘पिंक टिकट’ की जगह ‘पिंक कार्ड’ लागू किया जाएगा, जो केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राजधानी की महिलाओं को सशक्त बनाना है।

नंद नगरी डिपो में ऑटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए CM Rekha Gupta ने कहा कि डीटीसी को भारी घाटे से उबारने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस रूटों को दोबारा डिजाइन करने के लिए आईआईटी की मदद ली जा रही है ताकि यातायात बेहतर हो और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए ‘पिंक पास’ की व्यवस्था की जा रही है, जो केवल स्थानीय महिलाओं को मिलेगा। साथ ही उन्होंने यमुना सफाई, प्रदूषण नियंत्रण और दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

CM Rekha Gupta ने बताया कि नंद नगरी डिपो में 10 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली का पहला पूर्णतः स्वचालित परीक्षण केंद्र (ऑटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन) स्थापित किया जा रहा है, जो हर साल 72,000 वाहनों की डिजिटल जांच करने में सक्षम होगा। जल्द ही दक्षिण-पूर्व दिल्ली के टेकखंड डिपो में भी ऐसा ही एक और केंद्र शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा, CM Rekha Gupta ने केंद्र सरकार द्वारा SASCI योजना के तहत दिल्ली को ₹600 करोड़ की वित्तीय मदद दिए जाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सहायता दिल्ली में ट्रैफिक प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था, सौर और हरित ऊर्जा, तथा कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाएगी और दिल्ली को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच