Sunday, May 10, 2026

दिल्ली से पानीपत अब सिर्फ 1.5 घंटे में पहुंचें, जानें Namo Bharat कॉरिडोर की पूरी जानकारी।

by editor
दिल्ली से पानीपत अब सिर्फ 1.5 घंटे में पहुंचें, जानें Namo Bharat कॉरिडोर की पूरी जानकारी।

 

Namo Bharat : हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर को पहले ही मंजूरी दे दी थी, और अब इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। जानिए इस कॉरिडोर का प्रस्तावित रूट।

Namo Bharat ,दिल्ली से पानीपत का सफर अब और सुगम होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और जल्द ही दिल्ली में इस नए कॉरिडोर के निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएगी। देश का पहला नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ मार्ग है, जिसे इस साल पूरी तरह चालू करने की योजना है। हरियाणा सरकार ने 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर को मंजूरी दी थी, जो 103 किलोमीटर लंबा होगा और कुंडली, RGEC, गन्नौर व समालखा जैसे कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा।

दिल्ली-पानीपत Namo Bharat ट्रेन
दिल्ली-एनसीआर में Namo Bharat ट्रेनों की रफ्तार और बढ़ने वाली है, क्योंकि इस साल केंद्रीय बजट में रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय आवंटन किया गया है। जून तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के काम में भी तेजी आएगी। इन ट्रेनों को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। यदि इनकी औसत गति 100 किमी प्रति घंटा रहती है, तो यह 103 किलोमीटर की दूरी महज 1.5 घंटे से भी कम समय में तय कर लेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ये ट्रेनें हर 10-15 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी।

दिल्ली से पानीपत के बीच बनने वाले RRTS कॉरिडोर पर कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी क्रॉसिंग, मुकरबा चौक, अलीपुर, कुंडली, केएमपी इंटरचेंज, आरजीईसी, मुरथल, मुरथल डिपो, बरही, गन्नौर, समालखा, पानीपत साउथ, पानीपत नॉर्थ और पानीपत डिपो शामिल हैं।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी
दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के निर्माण से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक पहुंच और सुगम हो जाएगी। साथ ही, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, अशोका यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (सोनीपत कैंपस), एम्स और पार्क हॉस्पिटल जैसे प्रमुख शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों तक आवागमन आसान होगा।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट