Friday, August 14, 2026

नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ वायरल, अश्लील बोलों पर लोगों में गुस्सा

by Neha
नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' वायरल, अश्लील बोलों पर लोगों में गुस्सा

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी’ अश्लील बोलों की वजह से विवाद में, यूट्यूब पर गाना प्राइवेट किया गया।

नोरा फतेही और संजय दत्त के लेटेस्ट गाने ‘सरके चुनर तेरी’ ने रिलीज होते ही विवादों का बाजार गर्म कर दिया है। इस गाने के बोलों में डबल मीनिंग होने की वजह से सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। नोरा की शानदार डांसिंग और उनके स्टाइल की तारीफें आम हैं, लेकिन इस बार उनके गाने के बोलों ने उन्हें विवादों में ला दिया है।

गाने का क्लिप वायरल होते ही मचा हंगामा

यह गाना अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है और 15 मार्च को रिलीज किया गया। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसके बोलों की आलोचना शुरू कर दी। गाने में नोरा फतेही लहंगा चोली पहने नजर आईं और उनकी स्टाइल को पसंद किया गया, लेकिन गाने के अश्लील और डबल मीनिंग वाले बोलों को लेकर हंगामा मचा।

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ‘ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे दोबारा सुना, यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मैंने सही सुना। दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर अब इतना गिर चुका है।’

also read: सलमान खान के पिता सलीम खान एक महीने बाद अस्पताल से…

गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है अरजुन जन्या ने। इसके अलावा, नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, ‘कौन सा सभ्य परिवार इसे साथ बैठकर देख सकता है? सेंसर बोर्ड की इस अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है।’

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी गाने की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या भारत में कोई सेंसर बोर्ड भी है? ऐसे अश्लील और डबल मीनिंग वाले गाने कैसे मेनस्ट्रीम में आ जाते हैं।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘यह गाना बसों, टेम्पो और सार्वजनिक जगहों पर बजाया जाएगा। इससे लड़कियां और महिलाएं असहज होंगी। इसे तुरंत बैन किया जाना चाहिए।’

हालांकि, आलोचनाओं के बीच यूट्यूब ने गाने को प्राइवेट कर दिया है, ताकि विवाद को कम किया जा सके।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी